सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार को बालीडीह स्थित डालमिया सीमेंट में डीटीओ मारुति मिंज ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर बालीडीह में सड़क सुरक्षा के तहत चेकिंग अभियान, ओवर स्पीड व डालमिया सीमेंट के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व अन्य उपस्थित थे। डीटीओ ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यह सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इस दौरान हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाया। डीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत बालीडीह क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर रडार स्पीड गन के द्वारा वाहन चेकिंग की गई। डीटीओ ने कहा कि यह कार्रवाई हर दिन जारी रहेगी, ताकि ओवर स्पीड पर नियंत्रण पाया जा सके।


