बोकारो | प्लेट ग्रुप में पंजीकृत टीमों के आग्रह पर 20 जनवरी से सफेद गेंद एवं रंगीन पोशाक में होने वाले एलीट ग्रुप टी-20 आरबी गिरि ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बीडीसीए ने नियमावली में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियम के तहत जो भी खिलाड़ी प्लेट ग्रुप में किसी भी टीम से पंजीकृत हैं। वह खिलाड़ी एलीट ग्रुप में किसी भी टीम के साथ पंजीकरण करा कर इस टूर्नामेंट पर भाग ले सकते हैं। यह नियम सिर्फ एलीट ग्रुप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हीं प्रभावी होंगे। एलीट ग्रुप लीग के मैचों में इस नियम का प्रभाव नहीं रहेगा।


