सामाजिक परिवर्तन में मजदूरों की अहम भूमिका : सीटू

सिटी रिपोर्टर | बोकारो इस्पात मजदूर मोर्चा, सीटू की ओर से जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। टीम शनिवार को सीसीएस विभाग के कास्टर में पहुंची। यहां महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि वर्तमान उत्पादन व्यवस्था में संगठित श्रमिक वर्ग और किसान अनिवार्य कारक हैं। इसके काम नहीं करने से पूरी उत्पादन व्यवस्था ठप हो जाती है। केवल पूंजी, मशीन व प्राकृतिक संसाधनों के द्वारा उत्पादन संभव नहीं है। मोदी सरकार अपने कॉरपोरेट साथियों को लाभ देने के लिए श्रम कानूनों को निरस्त कर चार लेबर कोड में तब्दील कर दिया है। इससे अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है। कहा कि सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में मजदूरों और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदार सुनिश्चित करेंगे और आगामी 12 फरवरी को घोषित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम में शैलेश कुमार, संजय कुमार, मनोज शंकर, इश्तियाक अंसारी, देव कुमार, संजय अंबेडकर आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *