सेफ्टी अवॉर्ड कार्यक्रम का किया आयोजन

बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा के प्रति जागरुकता और ठेका श्रमिकों के उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक अनीश सेनगुप्ता उपस्थित थे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक पीएच. शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक एनके. बेहरा सहित वरीय अधिकारी एवं प्रभारी अभियंता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समारोह का शुभारंभ सामूहिक सुरक्षा शपथ के साथ हुई। मुख्य अतिथि सेनगुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यस्थल पर अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का नियमित और सही उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने रोको-टोको संस्कृति को अपनाने तथा कार्यस्थल की हाउसकीपिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मानित होने वाले श्रमिकों में सरस्वती किस्कू, सबिता देवी, शरद, आमिर, फूलचंद्र कपरदार, पूर्णिमा देवी, सोना मुनि देवी, केदार नाथ सिंह, देवानंद महतो, मिथुन कुमार शामिल थे। संचालन महाप्रबंधक राजेश शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक कौशल किशोर के द्वारा दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *