जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरा मोहल्ला में भक्तों की ओर से माघ मास में चल रहे हवन भक्तों ने विधिवत पूजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। कार्यक्रम में मंदिर के विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। मुख्य सेवादार गौरव थापर ने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि संतों की शरण से जगत भी सुधरता है और अगत भी। तन और मन की पवित्रता से जगत सुखी बनेगा। कार्यक्रम में अंत में भक्तों ने अपना जन्मदिन मनाया गया।


