जालंधर| जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित नसराला के पास एक तेज रफ्तार कार से बारहसिंगा टकराकर जख्मी हो गया। वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार चालक जालंधर निवासी अभिजीत ने बताया कि वह कार से होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह नसराला के पास पहुंचे, तो अचानक एक बारहसिंगा जंगल की तरफ से सड़क पर आ गया। कोहरे और रफ्तार के कारण वह चाहकर भी बचाव नहीं कर पाए और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारहसिंगा सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर भारी जाम लग गया। कार चालक सरबजीत और स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-ब-दिन जंगलों की कटाई होने के कारण वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर शहर और सड़कों की तरफ आ रहे हैं और आए दिन वे हादसों का शिकार हो रहे हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार (दाएं) घायल बारहसिंगा।


