भारतीय सॉफ्ट टेनिस अंडर-18 में जैसमीन भोगल का हुआ चयन

जालंधर | संस्कृति केएमवी स्कूल की छात्रा जैसमीन कौर भोगल भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम अंडर-18 में चयनित हुई है। वह द्वितीय एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जैसमीन जालंधर से चयनित होने वाली इकलौती लड़की हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर पंजाब और स्कूल का नाम रोशन किया। इन द्वितीय एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 8 फरवरी 2026 तक लुधियाना स्थित हार्वेस्ट टेनिस अकादमी में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के युवा खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रचना मोंगा ने जैसमीन कौर के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *