जालंधर| बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में श्री बावा लाल दयाल जी के जन्मोत्सव और बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में 19 से 23 जनवरी तक श्रीराम कथा करवाई जाएगी। महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे विधिवत पूजन कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 से 22 जनवरी तक शाम 4 से रात 7 बजे तक श्रीराम कथा होगी, 23 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक श्रीराम कथा और दोपहर 12 बजे संत सम्मेलन श्रद्धापूर्वक करवाया जाएगा।


