महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा का वार्षिक मेला 28 को

जालंधर| मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे शेर सिंह कॉलोनी में महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा की ओर से 63वां वार्षिक मेला 28 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरो-शोरों के साथ चल रही हैं। इस अवसर पर चेयरमैन नवनीत बाहरी और राजीव महेंद्रू ने बताया कि 28 जनवरी को मेले में पंजाब से नहीं विदेशों से भी बाबा जी के भक्त माथा टेकने के लिए आते हैं। यहां नितिन कोहली, दीपक महेंद्रू, सतीश महेंद्रू, संजय महेंद्रू, संचित महेंद्रू, प्रवीन महेंद्रू, राहुल बाहरी, मधुर बाहरी, सुभाष शर्मा, जसप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *