आरएस मॉडल के छात्र भव्य घई नेशनल यूथ फेस्टिवल में चयनित

भास्कर न्यूज | लुधियाना आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन की कक्षा 12वीं के छात्र भव्य घई का चयन नेशनल यूथ फेस्टिवल के तहत आयोजित विकसित भारत युवा नेता संवाद में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। पूरे पंजाब से भव्य घई कक्षा 12वीं का एकमात्र छात्र था, जिसे कठिन प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के बाद पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया और इसका समापन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हुआ। इस कार्यक्रम में भव्य घई ने अपनी टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं के साथ अपने विचार सांझा किए। 28 राज्यों में से 5 विचार चुने गए, जिसमें भव्य घई के 2 विचार ‘भविष्य के लिए तैयार शक्ति – मजबूत ढांचा और स्वच्छ ऊर्जा का स्थानीय स्तर पर उपयोग व हरित अर्थव्यवस्था भव्य घई और उसके साथियों का ‘री-संकल्प मिशन‘ पर आधारित विचार भी शामिल था। यह सफलता भव्य घई की मेहनत, नेतृत्व क्षमता और नई सोच को दिखाती है। युवा नेता संवाद के लिए चयनित छात्र भव्य घई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *