भास्कर न्यूज | लुधियाना बीवीएम किचलू नगर ने सड़क सुरक्षा नायक बनें के प्रेरणादायी संदेश के तहत विद्यालय की तरफ से एक व्यापक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात नियमों और सड़क संकेतों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। युवाओं में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के उद्देश्य से जागरूकता सत्र में शपथ ग्रहण, नारा लेखन और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर निबंध लेखन के माध्यम से सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया गया। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले जानलेवा परिणामों को स्पष्ट रूप से बताया गया तथा आत्म-संयम की शक्ति पर विशेष बल दिया गया। छात्रों को सड़क कानूनों के मूल सिद्धांतों और वाहन चलाते समय होने वाली सामान्य गलतियों की जानकारी दी गई। जिससे वे भविष्य में सड़क पर अधिक सतर्कता और समझदारी से चल सकें। प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने कहा कि छात्रा से सड़क सुरक्षा के दूत बनने, जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का सम्मान करने का आह्रान किया, ताकि वे दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकें। यातायात नियमों व सड़क संकेतों पर पोस्टर दिखाते हुए बच्चे।


