शास्त्रीय, लोक, अर्ध-शास्त्रीय और फ्रीस्टाइल नृत्य विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिससे युवा स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच मिला। प्रतियोगिता में लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शास्त्रीय, लोक, अर्ध-शास्त्रीय और फ्रीस्टाइल सहित विभिन्न नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया गया। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ विद्यार्थियों की कलात्मक बहुमुखी प्रतिभा को भी दर्शाती हैं। इस दौरान चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नृत्य अनुशासन, आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देता है, जो शिक्षा के अलावा जीवन के लिए आवश्यक कौशल हैं। प्रधानाचार्या बलदीप पंधेर ने सभी प्रतिभागियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को मंच के भय को दूर करने, रचनात्मकता बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर स्टूडेंट्स को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया। जिसमें प्रिशा कक्षा चार, इशायु कक्षा पांच, अनायशा कक्षा पांच, सावी और उदय प्रताप कक्षा पांच, तृषा और पारुषी कक्षा छह, दितवी कक्षा सात और हिमांशी और नंदिनी कक्षा आठ शामिल रही। प्रतियोगिता में डांस प्रस्तुत करतीं छात्रा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *