लुधियाना| सीआईसीयू (चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स) द्वारा आयोजित ‘बायर-सेलर मीट’ के दूसरे दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिरकत कर उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन को पंजाब के औद्योगिक पुनरुत्थान का आधार बताते हुए कहा कि यह मंच एमएसएमई, बड़े सार्वजनिक उपक्रमों, ओईएम और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के बीच एक सेतु का काम कर रहा है। मंत्री मुंडियां ने स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजन न केवल वास्तविक व्यापारिक अवसर पैदा करते हैं, बल्कि राज्य के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और रोजगार सृजन में भी सहायक हैं।


