आज होगा भक्ति के महाकुंभ का शंखनाद

लुधियाना | सिविल लाइंस स्थित श्री दंडी स्वामी तपोवन आश्रम में गुप्त नवरात्र के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज रविवार 18 जनवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात कथा व्यास पं. शुभम तिवारी महाराज श्रद्धालुओं को मां भगवती की महिमा और उनके गूढ़ रहस्यों का रसपान कराएंगे। मुख्य कथा का प्रवाह 19 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगा। धार्मिक अनुष्ठान का समापन 27 जनवरी को सुबह 10 बजे पूर्णाहूति के साथ होगा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और आश्रम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *