शहर के 15 इलाकों में घेराबंदी, पांच तस्कर पकड़े

जालंधर| नशे की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए पुुलिस ने शहर के 15 इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने मधुबन कॉलोनी से करीब पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-27 के तहत केस दर्ज कर उन्हें जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है। हालांकि, प्रशासन उन लोगों पर नजर भी रखा है, जो नशे की लत के शिकार हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस को बीते काफी समय से नशे की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचनाएं मिल रहीं थीं। विशेष तौर पर मधुबन कॉलोनी और लसूड़ी मोहल्ला जैसे क्षेत्रों से स्थानीय लोगों ने नशे की बिक्री को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराईं थीं। इन शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *