अमृतसर | खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल जीटी रोड की एक स्टूडेंट ने ‘40वें सब जूनियर नेशनल’ के साइकिलिंग कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल ने स्टूडेंट पलकप्रीत कौर को बधाई दी और बताया कि यह कॉम्पिटिशन रुद्रपुर (उत्तराखंड) में हुआ था, जिसमें स्टूडेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल, जिले और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पलकप्रीत कौर ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पलकप्रीत ने नेशनल में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस मौके पर प्रिंसिपल गिल ने स्टूडेंट और डीपीई गुरप्रीत सिंह की प्रैक्टिस की तारीफ की ।


