पूर्व पार्षद प्रमोद बबला और जतिंदर सोनिया 4 साल बाद कांगेस में लौटे

भास्कर न्यूज | अमृतसर कांग्रेस को अमृतसर में एक बार फिर मजबूती मिली। पूर्व पार्षद प्रमोद बबला और जिला शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान जतिंदर सोनिया अपने पुराने साथियों के साथ 4 साल के बाद कांग्रेस में लौटे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरप्रताप हैप्पी भी दोबारा पार्टी में शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वापसी करने वाले नेताओं का स्वागत किया। बता दें कि 2022 में सभी नेता अकाली दल में चले गए थे। जतिंदर सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर वे अमृतसर शहर में कांग्रेस को और मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व पार्षद प्रमोद बाबला और वरिष्ठ नेता गुरप्रताप हैप्पी ने भी पार्टी में लौटने पर खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *