कलेक्टर ने एजुकेशन सिटी का निरीक्षण कर क्लास ली

भास्कर न्यूज | दोरनापाल सुकमा जिले के एजुकेशन सिटी का कलेक्टर अमित कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण कर शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी कक्षाएं लीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्वामी आत्मानंद गर्ल्स स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, पावारास, क्षितिज नीट-जेईई कोचिंग सेंटर, एकलव्य उत्कृष्ट बालिका आवासीय विद्यालय बालाटिकरा, केंद्रीय विद्यालय सुकमा व डीएवी स्कूल परिसर का दौरा किया। उन्होंने अध्ययन-अध्यापन, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, स्मार्ट बोर्ड और अन्य शैक्षणिक संसाधनों का जायजा लिया। पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल के छात्रों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई, प्रायोगिक कार्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर जोर दिया। शिक्षकों को शत-प्रतिशत शैक्षणिक उन्नयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रसोई कक्ष का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों की जानकारी ली तथा चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *