कुमगांव में 2 फरवरी से गायत्री महायज्ञ यज्ञस्थल के लिए किया गया भूमिपूजन

माकड़ी| कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रांधना के आश्रित ग्राम कुमगांव में 2 व 3 फरवरी को गायत्री परिवार पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का अनुष्ठान करेगा। इसे लेकर गायत्री परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुष्ठान के लिए शुक्रवार को यज्ञस्थल पर महाप्राण बाबा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए यज्ञ बहुत जरूरी है। यज्ञ सनातन से ही होता आया है और यह ऋषि परंपरा की ही देन है, जिसे युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सरल बनाकर हर मनुष्य को गायत्री महामंत्र व यज्ञ से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होने बताया कि अनुष्ठान विश्व कल्याण, राष्ट्र जागरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जा रहा है। इस दौरान सोनसाय मरकाम, नरेंद्र नेताम, दिनेश नेताम, विनोद कुमार, रामचंद्र नेताम, मानसिंह, घासुराम नेताम, जयराम मरकाम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *