महुआडांड़| प्रखंड के रामपुर में शनिवार को नाई समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में रामनरेश ठाकुर को नाई समाज का नया प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जिन्हें पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल ठाकुर ने माला पहनाकर सम्मानित किया।नव नियुक्त अध्यक्ष रामनरेश ठाकुर ने समाज को संगठित करने, बच्चों की उच्च शिक्षा और पारंपरिक व्यवसाय में आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। अंत में नाई समाज को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


