बीएसएफ में चयनित विवेक पासवान को किया गया सम्मानित

पीपरा|पीपरा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी श्यामसुंदर पासवान (हवलदार) के पुत्र विवेक कुमार पासवान उर्फ रोहित के बीएसएफ में चयन होने पर मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को उनके घर पहुंचकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विवेक की मां सरस्वती देवी, दादा लखन पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विवेक का बीएसएफ में चयन होना पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विवेक का चयन उनके संघर्ष और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विवेक को देश और समाज की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विवेक कुमार पासवान ने बीएसएफ में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इस मौके पर बिमलेश सिंह, कपिलदेव सिंह, श्यामदेव पासवान, कृष्ण चंद्रवंशी, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह वार्ड, योगेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, सिकेंदर कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विवेक को शुभकामनाएं दीं। बारियातू |प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिये शनिवार को सुरक्षित वाहन से रवाना हुए। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार व आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय, पावापुरी,राजगीर व बोधगया के मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण व अवलोकन करेंगे। दोनों विद्यालय से शैक्षणिक भ्रमण में 1 सौ से अधिक छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिका सहित अभिभावक शामिल हैं। लातेहार| जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डीएसई गौतम कुमार साहू से मुलाकात की। इस दौरान अपनी लंबित मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ईपीएफ का लाभ देने, टेट विसंगति दूर करने, आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों के बढ़े मानदेय और जनवरी से देय 4% मानदेय वृद्धि को इसी माह लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही, बीमार व बुजुर्ग शिक्षकों को नजदीकी विद्यालयों में प्रतिनियोजित करने का आग्रह किया। इस पर ​डीएसई ने सभी समस्याओं का समाधान इसी महीने करने का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सह चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद, दिनेश ठाकुर, सहायक आचार्य सह पूर्व महासचिव अनूप कुमार, जिला संयोजक पवन कुमार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *