सरयू के आरोग्य केंद्र में अब सप्ताह में दो दिन मरीज देखेंगे चिकित्सक

मनिका | बीडीओ संदीप कुमार ने जुंगुर पंचायत के डुमरटांड़ से पीपरनाला तक जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान 15वें वित्त के जेई फुलदेव उरांव और मुखिया देवेन्द्र कुजूर मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया कि 2011-12 के बाद से सड़क की सुध नहीं ली गई है, जिससे स्थिति इतनी जर्जर हो गई है। गांव में एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल है। बीडीओ कुमार ने कहा कि इस सड़क की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। चूंकि, सड़क निर्माण का दायरा प्रखंड स्तर से बड़ा है, इसलिए इसकी विस्तृत रिपोर्ट और निर्माण का प्रस्ताव वरीय अधिकारियों को भेजा जा रहा है। ज्ञात हो किमनिका प्रखंड में सड़क की बदहाली को लेकर दैनिक भास्कर ने 3 जनवरी 2026 को “मनिका में आजादी के बाद भी कई गांव व टोले में नहीं बनी पक्की सड़क” नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। भास्कर की इस पहल से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनके गांव तक पक्की सड़क पहुंचेगी और दशकों पुराना उनका विकास का वनवास खत्म होगा। लातेहार| लातेहार जिले के सरयू प्रखंड मुख्यालय के आयुष्मान आरोग्य केंद्र में अब डॉक्टर सप्ताह में दो दिन मरीज देखेंगे। सिविल सर्जन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावागढ़ के चिकित्सक डॉ. अंकित पांडेय यहां प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को अपनी सेवाएं देंगे। सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि सरयू प्रखंड के ग्रामीण लंबे समय से डॉक्टर की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण यहां के मरीजों को गारू, लातेहार या अन्य प्रखंडों का रुख करना पड़ता था। इस फैसले से क्षेत्र के महिला, बुजुर्ग और बच्चों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने सिविल सर्जन के प्रति आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *