आमानाका थाने में जब्त गाड़ियों के पार्ट्स चोरी हो रहे; पुरानी बिल्डिंग गिरी, यहीं बनेगा स्टाफ क्वार्टर

आमानाका थाना का पुराना भवन अब खंडहर हो गया है। उसकी ईंटें गिर रही हैं। परिसर में बड़े-बड़े घास-फूस उग आए हैं। वहां रखी जब्त गाड़ियां भी चोरी हो रही हैं। उनके पार्ट्स निकालकर ले जाए जा रहे हैं। परिसर की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। गाड़ियां कबाड़ की तरह पड़ी हुई हैं। इनमें बाइक, मोपेड, कार से लेकर ट्रक तक शामिल हैं। अधिकांश गाड़ियों के चक्के, बैटरी, सीट और अन्य पार्ट्स गायब हैं। चर्चा है कि कबाड़ का काम करने वाले लोग इन्हें उखाड़कर ले गए और कबाड़ में बेच दिया। पुलिस खुद जब्त गाड़ियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुराने भवन के स्थान पर स्टाफ क्वार्टर बनाया जाएगा। 5 साल पहले नए भवन में हुआ शिफ्ट आमानाका थाना का नया भवन टाटीबंध चौक के पास बनाया गया है, जहां पांच साल पहले थाना शिफ्ट हो गया था। तब से पुराना भवन जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। वहां रखी जब्त गाड़ियों को अब तक हटाया नहीं गया है, जबकि इन गाड़ियों का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और फैसला नहीं हुआ है। पुलिस भी इसकी सुध नहीं ले रही है। स्टाफ क्वार्टर बनाने प्रक्रिया पूरी पुराने थाना परिसर में स्टाफ क्वार्टर का निर्माण होना है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी रायपुर, स्टाफ क्वार्टर होगा निर्माण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *