मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी

भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा थाना क्षेत्र में रियल स्टेट और शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर किसानों और आम लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम कामता के किसान ने शिकायत दर्ज कराई कि जून 2024 में अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव ने खुद को रियल स्टेट और शेयर मार्केट का कारोबारी बताकर हर माह 5 प्रतिशत मुनाफा देने का झूठा आश्वासन दिया था। भरोसा दिलाने के लिए उसने अपने नाम का चेक देने की भी बात कही। 14 जून 2024 को पीड़ित महेन्द्र कुमार कश्यप 10 लाख रुपए नकद लेकर अकलतरा गया और आरोपी को उसके घर पर रकम सौंप दी। इसके बदले आरोपी ने एचडीएफसी बैंक अकलतरा शाखा का दस लाख रुपए का चेक दिया और पामगढ़ में जरूरी काम बताते हुए इकरारनामा भी तैयार कराया। बाद में स्पष्ट हुआ कि रकम का उपयोग रियल स्टेट और शेयर मार्केट के नाम पर ही किया गया था। समय बीतने के बाद न तो मुनाफा मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया। पीड़ित के अनुसार आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने लगा। मामले की शिकायत अकलतरा थाना में दर्ज की गई है। कई लोगों से ठगी कर भागा आरोपी पीड़ित को चोरभट्टी निवासी हीरा लाल कश्यप से भी 5 लाख रुपए की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। पीड़ित जब अकलतरा स्थित आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में रह रहा है, लेकिन वहां भी मकान बंद पाया गया। पीड़ित महेन्द्र ने बताया कि उनके संज्ञान में 10 से 15 अन्य लोग भी प्रमोद ने ठगी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *