शराब के लिए रुपए नहीं देने पर घर में आग लगाई, दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने, घर में आग लगाने और तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना 16 जनवरी को हुई। पीड़िता अपने निजी काम के लिए बाजार गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहन राठौर अपने साथी अमित यादव के साथ घर पहुंचा और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। लड़की के मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को वहां से भगाया गया। कुछ समय बाद आरोपी दोपहर करीब 1 बजे फिर घर के पास आए और पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने लगे। पीड़िता के घर का दरवाजा पूरी तरह जल गया, जिसे आसपास के लोगों ने बुझाया। इसके बाद भी आरोपी दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *