भास्कर न्यूज | बाड़मेर स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार को मेले का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी ने बताया कि साध्वी नीलांजना की निश्रा में मेले का आयोजन किया गया। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरु मन्दिर, देवी-देवताओं के मन्दिरों की पूजा अर्चना की। डोसी ने बताया कि सुबह 9 बजे गिरनार भक्त मंडल की ओर से मूलनायक भगवान का पक्षाल किया गया। विधि व श्लोक के साथ केशर पूजा व आरती की गई। रात्रि संगीत के माध्यम से आरती व आंगी सजाई गई। कुशल वाटिका ट्रस्ट मंडल की ओर से भाता प्रभावना दी गई। कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का लाभ प्रकाशचन्द भंवरलाल सिंघवी बाड़मेर, केशर पूजा का लाभ ललित कुमार नेमीचन्द डूंगरवाल व आरती व मंगल दीपक का लाभ चम्पालाल आसुलाल बोथरा परिवार ने लिया। मेले में उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, निर्माणमंत्री शंकरलाल धारीवाल, सहप्रचारमंत्री कपिल मालू, ट्रस्टी रतनलाल वडेरा, सज्जनराज मेहता, चम्पालाल छाजेड़, कैलाश धारीवाल, इजि. दिलीप जैन, भूरचन्द, मदनलाल बोहरा, चम्पालाल बोथरा, प्रकाश लूणिया, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विपुल बोथरा, जयेश जैन, निखिल छाजेड़, हिमांशु धारीवाल, भरत संखलेचा, मयंक सिंघवी, सुनिल सिंघवी, दीपक बोथरा, पारसमल बोथरा एलआईसी, मूलचन्द संखलेचा, प्रकाश विश्नोई, व ट्रस्ट मण्डल के साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, गिरनार भक्त मंडल, कुशल वाटिका मित्र मंडल उपस्थित रहे। कुुशल वाटिका की तेरहवीं वर्षगांठ 21 को : कुशल वाटिका की तेरहवीं वर्षगांठ 21 जनवरी को मनाई जाएगी। सहप्रचार मंत्री कपिल मालू ने बताया कि इस दौरान दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें 20 को सुबह 8.30 बजे मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, नवग्रह मन्दिर, दादावाड़ी, गुरु मन्दिर, देवी-देवताओं मन्दिरों में 18 अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित होगा। बाड़मेर. कुशल वाटिका में मौजूद श्रद्धालु।


