भास्कर न्यूज | बाड़मेर दिल्ली मे भारती एयरटेल फाउंडेशन के टीचर एप प्रभाग की ओर से नेशनल टीएलएम लीग के सफल आयोजन के विजेताओं का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे वरिष्ठ शिक्षिका ज्योति खत्री राउमावि जसाई बाड़मेर का नेशनल टीएलएम लीग मे शीर्ष दस विजेताओं में चयन हुआ। जिनको दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टीएलएम लीग भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से संचालित द टीचर एप के जरिए आयोजित किया हुआ।


