मौसम के दो रंग:धूप में कुछ तल्खी, लेकिन रात में कंपकंपी, अधिकतम पारा 28 पार निकला, न्यूनतम 9.2 डिग्री

मकर संक्रांति बीतने के साथ शहर में मौसम करवट ले रहा है। शनिवार दोपहर धूप में कुछ तल्खी महसूस हुई, जबकि रात को कंपकंपी बरकरार रही। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम भी 2.3 डिग्री उछलकर 9.2 डिग्री हो गया। रात के तापमान में बड़ी बढ़त के बावजूद अलसुबह और देर रात को गलन महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तर और दक्षिण राजस्थान में अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी हिमालय में हिमपात होने के कारण उत्तरी राजस्थान के जिलों में शीतलहर का प्रकोप इस सप्ताह जारी रहेगा और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उदयपुर सहित संभाग के अन्य जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी। यहां मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मावठ की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *