आगर मालवा| मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं डीजीपी कैलाश मकवाना की उपस्थिति में शुक्रवार को भोपाल पुलिस आफिसर्स मेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पश्चिम, उत्तर, पूर्व एवं मध्य क्षेत्र के जोनों द्वारा समूह आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बेस्ट परफार्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को नामिनेट कर पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोदकुमार सिंह ने दुर्वासा ऋषि और अघोरी का रोल किया गया। जिससे उनकी टीम ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया।


