देवरी|देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव में हुवे आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना में दो महिला घायल हो गई। घायलों में गुड़िया देवी, झुम्मा देवी 42 वर्ष घायल है। मारपीट की घटना के बाद घायल गुड़िया देवी का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। वही घायल झुम्मा देवी का उपचार निजी चिकित्सक के पास करवाया गया। कोई बदलाव नहीं .भजन कीर्तन कार्यक्रम स्थान : राणी सती मंदिर पचंबा में समय : संध्या 7 बजे से ओपीडी सुबह 9.00 बजे से अपराह्न के 1.00 बजे तक डा. अरुण कुमार सिंह अपराह्न के 1.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक डॉ एहसान उत तौहीद रात्रि के 9.00 बजे से सुबह के 9.00 बजे तक डॉ एहसान उत तौहीद दिन 250 अधिकतम | रात 100 न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (-000) (-000) गावां| गावां बाजार निवासी मदन राम की मौत शौच के लिए गए तालाब में गिरने से हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार अहले सुबह मदन राम नौकी आहार तालाब शौच के लिए गए थे। शौच के बाद पानी छूने के लिए जैसे ही वे तालाब के किनारे नीचे उतरे, अचानक संतुलन बिगड़ने से वे मुंह के बल पानी में गिर पड़े। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी रेणु देवी का भी बीते 13 जनवरी को निधन हो गया था। वे ब्लॉक मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। महज पांच दिनों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। घटना के बाद जिप सदस्य पवन चौधरी, मुखिया कन्हाय राम, रंजीत राम, फंटूस खान, अनिल राम सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। बगोदर| घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घाघरा साइंस कॉलेज और घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात है कि कॉलेज की सेमेस्टर-4 की छात्रा आशा बाला कुमारी अटका निवासी की 16 जनवरी को सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना से कॉलेज परिवार में शोक की लहर है। शोक सभा को संबोधित करते हुए घाघरा साइंस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सुबीर कुमार खवास ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से सड़क पार करते समय दोनों ओर से आने वाले वाहनों को ध्यानपूर्वक देखने और सतर्कता बरतने की सलाह दी।


