श्रीगंगानगर| कुंजविहार निवासी शांति देवी का मरणोपरांत नेत्रदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की गई। उनके नेत्रदान से दो जरूरतमंदों को दृष्टि मिलने की संभावना है। डॉ. एसएस टांटिया मैमोरियल आई डोनेशन अवेयरनेस सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया में व्यापारी नेता तरसेम गुप्ता, हरिओम लूथरा और अशोक खुराना का विशेष सहयोग रहा। शांति देवी के निधन के बाद उनके पुत्र योगेश नागपाल और अमित नागपाल ने नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की। परिवार की सहमति के बाद आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के तकनीशियन अनुराग सारस्वत द्वारा नेत्र उत्सारण की प्रक्रिया विधिवत पूरी की गई। इस पुनीत कार्य में शांति देवी की बेटियों ने भी पूरा सहयोग किया।


