भास्कर न्यूज| जैसलमेर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ डाबला में शनिवार को प्रार्थना सभा में जलवायु परिवर्तन पर युवाओं का नेतृत्व विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं की छात्रा मोक्षा जांगिड़ ने अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। सड़क सुरक्षा पर प्राथमिक विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा संदेश पूर्वक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


