बिना मास्क यूका परिसर पहुंचे सीएम यादव:सीएम ने कहा- यूनियन कार्बाइड की जमीन पर बनेगा गैस त्रासदी स्मारक

यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन कचरा 1 जनवरी 2025 को निस्तारण के लिए पीथमपुर भेजा गया था। ठीक एक साल बाद शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना मास्क के उसी फैक्ट्री परिसर में पहुंचे। सीएम ने उस गोदाम का निरीक्षण किया, जहां दशकों तक कचरा रखा था। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब इसी साफ किए गए परिसर में गैस त्रासदी में मारे गए लोगों की स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक निर्माण सभी प्रभावित पक्षों और समाज के हर वर्ग को विश्वास में लेकर, हाई कोर्ट की निगरानी में किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाप किया, लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया। हमने कलंक मिटाया। महिलाओं को देखकर काफिला रुकवाया, 50-50 हजार की मदद… लौटते समय कुछ महिलाओं ने सीएम का काफिला रुकवा लिया। मंजू और प्रभा बाई ने अपने पतियों की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम ने तत्काल 50-50 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *