जेईई मेन-2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच होगी : एनटीए ने जारी किए प्रवेश-पत्र

भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन सेशन-1 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। 21 से 29 जनवरी के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। अंतिम समय की घबराहट स्कोर बिगाड़ सकती है, इसलिए विशेषज्ञों ने छात्रों के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जिन अभ्यर्थियों ने (एनटीए जेईई मेन सेशन-I) की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे जल्द ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा। ​परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड में करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करना जरूरी होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। 21 से 28 जनवरी के मध्य 10 शिफ्टों में बीई-बीटेक और 29 जनवरी को एक शिफ्ट में बी.आर्क की परीक्षा संपन्न होगी। विशेषज्ञ की परीक्षार्थियों को सलाह है कि वे जेईई केवल आपकी जानकारी का ही नहीं, बल्कि आपके धैर्य का भी टेस्ट है। परीक्षा हॉल में सवाल को शांति से पढ़ें। अगर कोई सवाल कठिन लगे, तो उस पर समय बर्बाद करने के बजाय आगे बढ़ें और आसान सवालों को पहले हल करें। एक्सपर्ट बोले- अब नया टॉपिक शुरू करने का समय नहीं है। इससे न केवल भ्रम बढ़ता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी आती है। { रिवीजन की रणनीति, नया पढ़ने से बचें : ​शॉर्ट नोट्स का उपयोग: अपने बनाए हुए फॉर्मूला चार्ट्स और शॉर्ट नोट्स को बार-बार दोहराएं। ​महत्वपूर्ण टॉपिक्स: फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स, केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक के बेसिक, और मैथ्स में वेक्टर-3D जैसे स्कोरिंग चैप्टर्स पर अधिक ध्यान दें। ​ { मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट, ​अंतिम दिनों में खुद को परीक्षा के माहौल में ढालना जरूरी है : ​समय का पालन: दोपहर 3 से 6 या सुबह 9 से 12 के स्लॉट में ही मॉक टेस्ट दें। इससे आपका दिमाग उस समय सबसे अधिक सक्रिय रहने का अभ्यस्त हो जाएगा। ​गलतियों का विश्लेषण: टेस्ट देने के बाद यह देखें कि गलती कहां हुई। क्या वह कैलकुलेशन की गलती थी या कॉन्सेप्ट की? इसे सुधारने पर काम करें। ​ { तनाव से कैसे बचें? ​परीक्षा का दबाव स्वाभाविक है, लेकिन इसे खुद पर हावी न होने दें ::::: ​पर्याप्त नींद: कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। नींद की कमी से याददाश्त और एकाग्रता प्रभावित होती है। ​पॉजिटिव विजुअलाइजेशन: खुद को शांत रखें और सकारात्मक सोचें। ​सोशल मीडिया से दूरी: अंतिम दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बना लें, क्योंकि यह भटकाव और अनावश्यक तुलना पैदा करता है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की तैयारी : ​ { एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। ​ { अपना फोटोग्राफ, आईडी प्रूफ और जरूरी स्टेशनरी पहले ही तैयार कर लें। { ​यदि संभव हो तो परीक्षा केंद्र की लोकेशन एक दिन पहले देख लें ताकि ऐन वक्त पर देरी न हो। एक्सपर्ट- पवन कुक्कड़, कोचिंग { जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। { अब वेबसाइट के होमपेज पर एनटीए जेईई मेन सेशन-I एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें। { लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। { अंत में इसका एक प्रिंट आउट लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *