भास्कर संवाददाता|पाली बांगड़ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर के दूसरे दिन जीवन जीने के विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ। पहले सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच की भूमिका बताई। दूसरे सत्र में प्राकृतिक चिकित्सा थीम पर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी डायरेक्टर व वर्तमान में विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संयोजक चेतन प्रकाश सैन रहे। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान मनीष, एनएसएस समन्वयक मानवी शेखावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गोमाराम और मंजू देवासी सहित अन्य मौजूद रहे।


