अंकित सोमानी शहर अध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा | राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बंब ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंकित सोमानी को परिषद का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई। नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमानी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और मानव अधिकारों के संरक्षण, जन समस्याओं के निराकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनका अनुभव परिषद के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *