रोटरी क्लब की प्रेरणा से प्रतीक्षालय लोकार्पित

पाली | रोटरी क्लब पाली के तत्वावधान में शहर के भंसाली गर्ल्स कॉलेज के बाहर नवनिर्मित चन्द्राज प्रतीक्षालय का लोकार्पण शनिवार को किया। क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता व सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि यह प्रतीक्षालय स्व. विमला देवी एवं स्व. अभिनंदन मल मेहता की स्मृति में मेहता, भंडारी व पारेख परिवार की ओर से जनहितार्थ निर्मित करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एलएन मंत्री रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी आदर्श सिद्धू, विधायक भीमराज भाटी उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनीता कोका के सान्निध्य में पौधरोपण किया। समारोह में सहायक प्रांतपाल राजेन्द्र सुराणा, राजकुमार मेड़तिया सहित क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *