आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया, चढ़ाया लाडू

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा दिगंबर जैन समाज की ओर से शनिवार को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस दिन आदिनाथ भगवान कैलाश पर्वत से मोक्ष गए थे। शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर निर्वाण लड्डू चढ़ाए गए। आरके कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि सुबह श्रद्धालुओं की उपिस्थति में आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। मूलनायक प्रतिमा पर मनोज, मनन सोगाणी ने 108 रिद्धि मंत्रों से अभिषेक एवं स्वर्ण मुकुट धारण कर स्वर्ण झारी से शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर महेंद्र, सुनील सेठी, माणकचंद सोनी, मांगीलाल बडजात्या, नेमीचंद महीपाल जैन, सुशील लुहाडिया, पवन कोठारी, चैनसुख शाह, कैलाश जैन ने शांतिधारा की। संगीतमय नृत्य एवं भजनों के साथ आदिनाथ भगवान को निर्वाण कांड वाचन कर निर्वाण लड्डू चढ़ाए। इस अवसर पर राजकुमार सेठी, वेदप्रकाश बडजात्या, राजकुमार अग्रवाल, अशोक सोनी, मिश्रीलाल अग्रवाल, सुरेंद्र गोधा, पूनम कोठारी, ममता सेठी, सुमन सेठी ने पूजा के अर्घ्य बोले तथा श्रावक-श्राविकाओं ने पूजा की। बापूनगर स्थित श्री पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि सुबह श्री पदमप्रभु, आदिनाथ भगवान सहित सभी प्रतिमाओं पर श्रावकों ने बारी-बारी से महामस्त काभिषेक किया। बाद में लक्ष्मीकांत जैन एवं विनय कुमार जैन ने पदमप्रभु, ओमप्रकाश अग्रवाल ने आदिनाथ, प्रकाश अग्रवाल ने मुनि सुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। उसके बाद निर्वाण कांड के पाठ से आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक का सामूहिक रूप से निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। श्री आदिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रावक-श राविकाओं ने अर्घ्य समर्पण किए। इस अवसर पर कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *