दिल्ली व अहमदाबाद सहित 15 शहरों की महिलाओं ने किया उत्पाद प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा महिला सशक्तिकरण व महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के मकसद से शनिवार को महेश वाटिका में दो दिवसीय एसएमबीएसएस एक्सपो-2026 का शुभारंभ हुआ। आयोजन श्री महेश बचत एवं साख समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। एक्सपो रविवार को सुबह 11 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। संयोजक शांतिलाल डाड एवं आशा डाड के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कचौलिया, भैरूलाल काबरा, रमेश राठी, संजय जागेटिया, अभिजीत शारदा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। महिला अध्यक्ष रीना डाड एवं महिला मंत्री अनीता सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। को ऑर्डिनेटर सुधा चांडक, अध्यक्ष संदीप लड़ा एवं नारायण लाहोटी ने बताया कि मेले में महिला उद्यमियों की ओर से ही स्टॉल का संचालन किया जा रहा है। एक्सपो में दिल्ली, आगरा, जयपुर, कोटा, ब्यावर, बीकानेर, पाली, किशनगढ़, जोधपुर, जहाजपुर सहित देश के 15 शहरों से आई लगभग 150 स्टॉल्स लगाई। इनमें परिधान, हस्तशिल्प, होम डेकोर, ज्वैलरी, फूड प्रोडक्ट्स सहित विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्य दिनेश सोमानी, रामकिशन सोनी, दिनेश बांगड़, कमलेश दरगड, महेश काबरा, धीरज काबरा, दीपक आगल, रामेश्वर सोमानी, राजेंद्र कालिया आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। 150 महिलाएं संचालित कर रही है स्टॉल एक्सपो प्रभारी अमिता मुंदड़ा, ऊषा कचोलिया, रेखा लढा एवं सीमा सोमानी ने बताया कि देश के करीब 15 शहरों की 150 महिलाएं मेले में भाग ले रही है। इसमें बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष गेम्स स्टॉल्स, मनोरंजक गतिविधियां तथा लजीज व्यंजनों की स्टॉल्स भी आकर्षण का केंद्र हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *