एप पर 1333 शिकायतें…:सबसे ज्यादा सीवर की, निराकरण के लिए रिटायर्ड अफसरों के भरोसे निगम

स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल किट आ चुकी है। नगर निगम में अब स्वच्छता से जुड़े कचरा डंप, सेप्टिक टैंक से गंदा पानी निकलना, कचरा डंप और खुले में शौच जैसी शिकायतों की मॉनीटरिंग होने लगी है। निगम में रोज स्वच्छता एप में आने वाली शिकायतों में शनिवार को 1333 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा सीवर की 389 समस्याएं दर्ज है। खुले में सीवर की गंदगी बहने की 325 शिकायत एप में पहुंची हैं। मजेदार बात यह है कि निगम में इन शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम अभी-भी सूची में उन अधिकारियों के नाम दर्शा रहा है, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें एक निगम (पीएचई) के लल्लन सिंह सेंगर सेवानिवृत्त हो गए हैं। फिर भी उनको उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए सूची में शामिल कर रखा है। स्वच्छता एप में सफाई व्यवस्था के अलावा बिजली संबंधी शिकायतें भी पहुंच रही है। ये शिकायत पब्लिक टॉयलेट की है। जहां पर लाइट तक नहीं जल रही है। ऐसी दो शिकायतें है। एप में दर्ज शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी निगम के अधिकारी स‍ंजीव गुप्ता, डॉ.वैभव श्रीवास्तव, रामबाबू दिनकर, महेंद्र अग्रवाल और पवन शर्मा को दी गई है। कचरा डंप और जल रहा, पब्लिक टॉयलेट भी ब्लॉकेज
निगम का स्वास्थ्य अमले की अनदेखी के चलते शहर के 66 वार्डों में 198 स्थान पर कचरा डंप होने की शिकायतें दर्ज हो चुकी है। निगम को अमला उक्त कचरे को उठा भी नहीं रहा है। वहीं सात शिकायतें खुले में कचरा जलाने की एप में इंट्री है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन तक समय पर नहीं पहुंच रहे है। लोग फोन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक और गंदे पड़े हैं। सीएम हेल्पलाइन: सीवर की 3 समस्याओं के निराकरण का सच 1. जनकपुरी: यहां आनंद ईंट भट्टे के पास रहने वाले नरेंद्र कुशवाह का कहना है कि सीवर की बड़ी लाइन साफ नहीं है। कर्मचारी आते हैं और एक दूसरे स्टाफ की बात कर चले जाते हैं। वहीं इस संबंध में निगम के अधिकारी लिखित में जवाब दे चुके हैं कि लाइन साफ है। शिकायतकर्ता निजी कॉलोनी की सीवर लाइन को साफ करने के लिए कह रहा है। 2. महादजी नगर : शिवपुरी लिंक रोड निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बारिश के दौरान नाला खुदाई करते वक्त सीवर लाइन को तोड़ दिया था। उसका मिलान नहीं होने से सीवर की गंदगी खुले में फैल रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने शिकायत बंद करने के लिखकर दिया है कि​ शिकायतकर्ता नई सीवर लाइन की मांग कर रहा है। 3. कृष्णा नगर: यहां के निवासी अमित श्रीवास्तव का कहना है जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। यहां सड़क पर सीवर चेंबर ओपन पड़ा है, रोज गंदगी बहती है।सीएम हेल्पइान पर शिकायत को लेकर अधिकारियों ने लिखा है कि सहायक यंत्री- उपयंत्री निरीक्षण किया। एजेंसी के माध्यम से लाइन की सफाई करा दी। सफाई व्यवस्था पर कर रहे हैं कसावट ^स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर प्लानिंग की जा रही है। स्वच्छता एप में सामने आ रही शिकायतों का भी निराकरण कर रहे हैं। कुछ जगह कचरा जलाने और कचरा सड़क पर डालने के मामले आए है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में कसावट कटी जा रही है। यदि एप में सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम है, उसे हटा दिया जाएगा।
-संघ प्रिय, आयुक्त, नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *