नए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव चौधरी का किया गया अभिनंदन

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष पद पर संजीव चौधरी की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ता उनके गृह ग्राम पिनकापार पहुंचे, जहां नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। पार्टी के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने हेतु क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि नए ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय से कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाएंगे। जनपद सदस्य टीकमबाई निषाद, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, धनेश्वरी चौधरी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. बरसन लाल निषाद, भूषण यदु, ढालसिंह ठाकुर, भूषण मारकंडे एवं हेमंत कोमा, जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, गिरीश चंद्राकर, ललित हिरवानी, सुनील गोलछा, जनपद के पूर्व अध्यक्ष जागृत सोनकर, भूपेश नायक, इंदरचंद बाफना, टेमन देशमुख, केजूराम सोनबोईर, माधव ठाकुर, जानकी साहू, मुकुंद रावटे, इंदरमन देशमुख, दीपिका देशलहरे, ऐनकुमार साहू एवं पुरुषोत्तम उर्वशा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *