योजना का लाभ लेने पंजीयन जरूर कराएं

बालोद| सेन नाई समाज के जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने समाज के शिक्षित बेरोजगार युवकों और युवतियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य परंपरागत कामगारों को सशक्त बनाना है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षु को पहले केश शिल्पी का प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रति दिन 500 रुपए प्रशिक्षण भत्ता प्राप्त होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कौशल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षणार्थी को 15,000 रुपए का टूलकिट तथा 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण चुकाने के बाद उसे 5 लाख तक का अगला ऋण भी दिया जाएगा। जिले के इच्छुक युवक-युवतियां इस योजना के लिए अपनी पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत में संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *