धौलपुर| राजकीय कन्या महाविद्यालय में युवा सप्ताह एवं नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता विजेन्द्र सिंह परमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सर्वप्रथम महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर संक्षिप्त संबोधन देते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास और लक्ष्यबद्ध जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता विजेन्द्र सिंह परमार ने नशा मुक्ति विषय पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा,एकाग्रता और भविष्य की संभावनाओं को नष्ट कर देता है। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से नशे से दूर रहने और कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेन्द्र परमार ने किया।


