भोपाल का अबान इंदौर में करता था इवेंट मैनेजमेंट:पार्टी कल्चर के नाम पर युवाओं को खपाता था ड्रग, दो युवती पैडलर का काम करती थीं

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आया अबान शकील गोवा, इंदौर, मुंबई और दिल्ली में एमपी ड्रग की सप्लाई में करता था। उसके गिरोह में दो युवतियां सक्रिय रूप से पैडलर के तौर पर काम कर रही थीं। युवतियों पर शक आसानी से नहीं होता था, लिहाजा अबान और उसका साथी बाबा शर्मा लड़कियों को मोटे कमिशन और ड्रग की फ्री खुराक का लालच देकर तस्करी के काम में जोड़ लेते थे। अबान की निशानदेही पर दो युवतियों सहित बाबा शर्मा की भी गिरफ्तारी कर ली गई है। इंदौर पुलिस की जांच में साफ हुआ कि अबान और बाबा शर्मा अंतरराज्यीय एमडी तस्कर गिरोह का हिस्सा हैं। चार से पांच राज्यों में सक्रिय रूप से तस्करी का काम कर रहे थे। इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में पार्टी
जांच में यह भी साफ हो चुका है कि इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा तीनों आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। इन तीनों ने कई बड़ी पार्टीज ऑर्गनाइज की हैं। जिसमें एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए तक होती थी। यहां रईसजादों को ड्रग खपाने का काम किया जाता था। पार्टीज के नाम पर अबान कई युवाओं को ऐसी पार्टी में लेकर पहुंचता था। बाद में इन्हें एमडी की खुराक देकर पार्टी कल्चर के नाम पर नशे का आदि बनाया जाता था। गिरोह के चारों सदस्य मुख्य रूप से गोवा, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, मुंबई और दिल्ली में भी पार्टीज ऑर्गनाइज करते रहे हैं। अब तक कुल चार गिरफ्तारी हो चुकी
एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले अबान गिरोह के 3 और तस्करों को थाना कनाड़िया, इंदौर पुलिस मुंबई, इंदौर और देवास से गिरफ्तार किया है। एमडी की तस्करी के मामले में अंतरराज्यीय तस्कर वैभव उर्फ बाबा ने अबान और युवतियों के साथ गिरोह बनाकर ड्रग्स तस्करी की बात स्वीकार कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि गोवा सहित कई अन्य प्रदेशों के पब बार और क्लब में दस हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स की सप्लाई करते थे। अब पुलिस आरोपियों से एमडी ड्रग्स की सप्लाई के सोर्स के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की जा सकती है। अबान शकील को बीडीसीए से हटाया
अबान शकील का नाम ड्रग तस्करी में आने के बाद भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने उसे अपनी प्रारंभिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। बीडीसीए ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। अबान बीडीसीए में आजीवन सदस्य भी था। अबान कोहेफिजा इलाके में स्थित सैफिया कॉलेज मैदान में आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए कीमत की कोठी में रहता है। उसके घर के पोर्च में लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। सेंट माइकल स्कूल चलाने में उसकी बहन भी सहयोगी है। पुराने भोपाल का रहने वाला अबान आमतौर पर नए भोपाल के क्लब और लाउंज में उठता-बैठता था। अबान के पिता भी एक नामी बॉडी बिल्डर रहे हैं। इन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर की थाना कनाड़िया में पुलिस ने अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। अब तक आरोपियों के कब्जे से कुल 15.95 ग्राम एम डी ड्रग्स और एक बिना नंबर की इको स्पोर्ट कार को भी जब्त की जा चुकी है। एक थार और एक एसयूवी भी जब्त की गई है। ये खबरें भी पढ़ें… स्कूल-क्रिकेट अकादमी का मालिक बना ड्रग तस्कर भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी का मालिक ड्रग तस्करी में पकड़ा गया। वो थार जीप से भोपाल-इंदौर के पब और लाउंज में ड्रग सप्लाई करता था। उसके लिए लड़कियां भी पैडलर का काम करती थीं। आरोपी अबान शकील इंदौर में ड्रग डिलीवरी देने के इंतजार में था, तभी इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।पूरी खबर पढ़ें भोपाल में लड़कियों से करा रहे थे एमडी ड्रग सप्लाई भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी, लड़कियों के माध्यम से युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने का काम करते हैं। युवतियों को गिरोह में शामिल करने के लिए उन्हें ड्रग की लत लगाते थे। लत लगाने के लिए जिम आने वाली लड़कियों को वेट लॉस की दवा के नाम पर ड्र्रग के डोज दिए जाते थे।पूरी खबर पढ़ें आगर मालवा में नर्सरी की आड़ में बनाई एमडी ड्रग आगर-मालवा में शनिवार को एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। नारकोटिक्स विभाग ने छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 3 दिन की जांच में फैक्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बाहर से यह जगह “तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी” के नाम से संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का एमएसएमई रजिस्ट्रेशन इंदौर में पाया गया है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *