प्रतियोगिता… बच्चों ने चित्रों में उकेरी अपनी प्रतिभा

मुरैना | मुरैना शहर में इनर व्हील क्लब ऑफ मुरैना द्वारा शनिवार को निजी स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक पोस्टर, ड्रॉइंग एवं स्केच प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की कल्पनाशीलता, रंगों का संतुलित प्रयोग और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता महेश्वरी, सचिव साक्षी गोयल, सीसी आरती कोठारी, डॉ. हेमा सिंघल, पूजा मोदी, सुमन बदौरिया, आस्था मंगल, रुचि जैन एवं निम्मी जैन की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या शिल्पी जैन एवं शिक्षिका रचना सुरजन ने प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय चेतना का विकास करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *