हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी को

टोंक| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर मोदी की चौकी, शिवाजी बस्ती स्थित राधाकृष्ण मंदिर बैठक की गई। इसमें सम्मेलन की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष के लिए डॉ. बीएल नामा, अजय सांखला को सचिव और बाबूलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया। बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी रविवार को दोपहर 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक मावंडा गार्डन मोदी की चौकी, टोंक में होगा। सम्मेलन में कलश व ध्वज निशान यात्रा, हनुमान चालीसा का पाठ और साधु संतों के प्रवचन होंगे। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और प्रेम बढ़ाने, भारतीय संस्कृति, मातृभाषा के प्रति बोध, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, पारिवारिक मूल्यों व संस्कारों के संरक्षण, राष्ट्र विकास में परिवार की भूमिका, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन, जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता और एकजुट समाज के निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *