पुराने शहर के चौक, इब्राहिमपुरा, लखेरापुरा, हनुमानगंज, सर्राफा, किराना सहित अन्य इलाकों में दुकानदारों ने नाली और फुटपाथ पर कब्जा कर टेबल रखवाकर किराये पर दी हैं। इसकी वजह से यहां जाम के हालात बनते हैं। समस्या अधिक बढ़ने के बाद शुक्रवार को सांसद आलोक शर्मा ने व्यापारियों के साथ बैठक रखी थी, जिसमें अनाउंसमेंट के बाद अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी। इधर, शनिवार को नगर निगम का अमला न्यू मार्केट पहुंचा और दुकानदारों के सामने रखा सामान सहित सड़कों को जाम करने वाले ठेले, गुमठियों का 16 ट्रक सामान जब्त किया है। निगम की टीमों ने न्यू मार्केट इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एक ही दिन में निगम की टीमों ने 16 ट्रक सामान जब्त कर स्टोर भेजा। वहीं निगम की अब अगली कार्रवाई सोमवार से पुराने शहर में शुरू होगी। इसके लिए निगम ने इलाकों को चिंहित कर लिया है। पुराने शहर में जाम से लोग होते हैं परेशान पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। यह सड़क किनारे अतिक्रमणों की वजह से होता है। हालांकि निर्माण कार्यों के चलते सकरीं हुईं सड़कें भी एक वजह हैं। लेकिन, ऐसी स्थिति में भी सकरीं सड़कों किनारे ठेले-गुमठियां नजर आ रही हैं। शहर के प्रमुख बाजार न्यू मार्केट व चौक बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। मिलीभगत से फुटपाथों पर दुकानें सज रही हैं। सात घंटे तक चली कार्रवाई
शनिवार को न्यू मार्केट में 7 घंटे चली कार्रवाई के दौरान दुाकानों के बाहर रखीं जालियां, बोर्ड, पाइप, कपड़े और काउंटर सहित अन्य के 16 ट्रक भरकर सामान जब्त किया गया है।
शैलेन्द्र भदौरिया, अतिक्रमण प्रभारी


