जालोर की संजना बनी ‘मिस इंडिया ग्लैम स्टार’:देशभर की हजारों प्रतिभागियों को पछाड़कर टॉप-22 में जगह बनाई

जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता ‘मिस इंडिया ग्लैम – सीजन 7 (2026)’ में जालोर जिले के सायला निवासी संजना राज पुरोहित (17) ने शानदार प्रदर्शन किया। संजना ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टॉप-22 विजेताओं में स्थान बनाते हुए ‘मिस इंडिया ग्लैम स्टार 2026’ का खिताब अपने नाम किया। देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कई चरणों में किया गया, जिसमें पर्सनैलिटी राउंड, टैलेंट राउंड, रैम्प वॉक, इंटरव्यू राउंड शामिल थे। हर राउंड में संजना ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। क्राउन और ऑनर बेल्ट पहनाकर किया सम्मानित खिताब जीतने के बाद आयोजकों ने संजना को क्राउन और ऑनर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद दर्शकों और प्रतिभागियों ने तालियों के साथ उनकी सफलता का स्वागत किया। शिक्षा का सफर सायला से जयपुर तक संजना ने बताया कि उन्होंने कक्षा 5 तक पढ़ाई सायला से, कक्षा 6 से 10वीं तक सीबीएसई वालेरा स्कूल से, 11वीं व 12वीं की पढ़ाई भंडारी हंसराज ताराचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सायला से की। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर ग्रेजुएशन कर रही हैं। बचपन से था मॉडलिंग का सपना संजना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था, लेकिन कभी क्लास जॉइन करने का मौका नहीं मिला। एक दिन सोशल मीडिया पर मिस इंडिया ग्लैम का पेज देखने के बाद उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया। इसके बाद उन्हें 15 दिन की वर्कशॉप मिली। पहली ही प्रतियोगिता में बड़ी जीत वर्कशॉप के बाद संजना का चयन ऑल इंडिया टॉप-22 फाइनलिस्ट में हुआ। जयपुर में आयोजित फाइनल राउंड में उन्होंने पहली बार मंच पर परफॉर्म किया और सीधे खिताब जीत लिया। संजना ने कहा – यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी है। भले ही लोगों को यह छोटी लगे, लेकिन यह मेरा पहला ऑडिशन था। गांव के माहौल से निकलकर शहर में आना, वहां खुद को ढालना और फिर यह टाइटल जीतना मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *