अलवर में 10 मीटर ही दिख रहा VIDEO:7 दिनों के बाद फिर से घना कोहरा, कोहरे के अंदर से सूरज दिखा

अलवर में रविवार को वापस मौसम पलट गया। कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी केवल 10 से 15 मीटर है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी इतना ही घना कोहरा रहा। लेकिन अब वापस कोहरा बढ़ा है। जबकि पिछले कई दिनों से मौसम साफ था। दिन में पूरी धूप रहने से तापमान कई डिग्री बढ़ गया था। लेकिन रात को और सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी जारी है। जिले में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इस सीजन में दिसंबर की तुलना में जनवरी में कड़ाके की सर्दी रही। दिसंबर में न अधिक कोहरा पड़ा न शीतलहर चली। लेकिन 31 दिसंबर से ही सर्दी तेजी से बढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी चरम पर दिखी। दिन में भी कंपकंपी नहीं रुकी। करीब 7 दिन तक तेज सर्दी का असर रहा। उसके बाद कुछ कम हुआ। अब पिछले करीब 6 से 7 दिनों से दिन में सर्दी कम है। असल में धूप बराबर निकल रही थी। फसलों के लिए फायदा मौसम के जानकारों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी फसल के लिए अच्छी है। जितनी सर्दी पड़ेगी उतनी फसल अच्छी पैदा होगी। जब लगातार घना कोहरा व बादल छाए रहते हैं तब फसल में रोग लगने का डर रहता है। लेकिन इस बार दिन में बराबर धूप निकलती है। जिसके कारण सर्दी पूरी है और बराबर धूप मिलने से फसल निरोगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *