यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में युवक का अपहरण, जेल में भाई से मिलने आया था, एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भागे

गोरखपुर में शनिवार को दिनदहाड़े ब्लैक थार से युवक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। जिला कारागार में बंद अपने भाई से मिलने आए खोराबार क्षेत्र के युवक अमन कुमार राव को कुछ युवकों ने जबरन थार में बैठा लिया। आरोप है कि अपहरण के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल बंद करा दिया गया। बाद में आरोपी उसे सिकरीगंज लिंक एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर हरकत में आई शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त थार भी बरामद कर ली। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या; सीतापुर में लोहे की रॉड सिर पर मारी, मफलर से गला कसा सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पत्नी ने इसे सड़क हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मर्डर निकला। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। अपनी दवा लाने के बहाने पति को घर से बाहर भेजा। रास्ते में सूनसान जगह पर प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी। फिर उसके मफलर से ही उसका गला कसकर मार डाला। पुलिस को पत्नी ने बताया कि सड़क हादसे में पति की जान गई है। कमलापुर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोहे की रॉड, मफलर और महिला की शॉल भी बरामद की है। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर देवरिया में धमकी के बाद अमिताभ ठाकुर की जेल में सुरक्षा बढ़ी जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 37 दिनों से देवरिया जिला जेल में बंद जबरिया रिटायर्ड पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिला न्यायालय में जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की ओर से पक्ष रखने के लिए कोर्ट से कुछ और दिन का समय मांगा गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की है। इससे पहले 6 जनवरी को अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय से खारिज किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़िए पूरी खबर… बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रदीप काबरा पहुंचे काशी: कहा- मैं कहीं खो गया हूं बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप काबरा काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर एक भावुक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप काबरा कह रहे हैं कि मेरा कुछ खो गया है। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या खो गया, तो वह मुस्कराते हुए जवाब देते हैं कि मेरा मन कहीं खो गया है। इसके बाद वीडियो में काशी के गंगा घाटों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है। इस दौरान वह साधारण वेशभूषा में दिखे। साथ ही बिना चप्पल-जूते के घाट के सीढ़ी पर बैठे रहे। इस दौरान उनको कोई भी पर्यटक पहचान भी नहीं पाया। पढ़ें पूरी खबर…. महराजगंज में तेंदुए के हमले से किशोरी की मौत: चेहरे-गर्दन पर पंजे के कई निशान मिले, मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी महराजगंज में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक है। निचलौल वन्य क्षेत्र स्थित बढ़या मुस्तकील गांव में तेंदुए ने मवेशियों के लिए चारा काटने गई किशोरी को मार डाला। उसके चेहरे-गर्दन पर तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान आबिद अली की बेटी शैरुन निशा (16) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि किशोरी शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नहर किनारे स्थित बंधे की ओर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। हमले की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *